फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, एक सिपाही ने सब इंस्पेक्टर को क्यों पीटा ?

Mon, 13 Feb 2017 05:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
पीड़ित परिवार
विज्ञापन
गंगानगर एल ब्लॉक में एक सिपाही द्वारा बेटे के साथ मिलकर आईबी के दरोगा, उनकी पत्नी और पुत्र को पीटने के आरोप लगे हैं। आरोप है कि थाने पहुंचे पीड़ित परिवार को मुंशी ने टरका दिया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष से पहले आरोपी पक्ष का मेडिकल परीक्षण कराया।  
विज्ञापन


गंगानगर एल-258 में धर्मवीर चौधरी परिवार के साथ रहते हैं, जो गंगानगर स्थित इंटेलीजेंस ब्यूरो ऑफिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। उनके घर के सामने ही यूपी पुलिस में सिपाही जेपी यादव का परिवार रहता है धर्मवीर ने पुलिस को आरोप लगाते हुए बताया कि रविवार देर शाम उनका बेटा वेदांत घर के बाहर खड़ा था। इसी बीच सिपाही के पुत्र मोनू ने वेदांत को लेकर टिप्पणी कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर सिपाही ने पुत्र के साथ मिलकर वेदांत की पिटाई कर दी। वेदांत ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। 

आरोप है कि सिपाही ने अपने पुत्र व अन्य दो लोगों के साथ मिलकर वेदांत और सबइंस्पेक्टर की पत्नी को भी पीटना शुरू कर दिया। सूचना पर जब धर्मवीर घर पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट कर दी गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस आरोपी सिपाही व उसके बेटे को गंगानगर थाने ले आई। वहीं, सिपाही ने सबइंस्पेक्टर के परिवार पर घर में घुसकर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। 
विज्ञापन


एसओ ने हड़काकर भगाया
आरोप है कि पहले थाने के मुंशी ने पीड़ित पक्ष को टरकाने की कोशिश की। बाद में सब इंस्पेक्टर के पक्ष में आईबी और एलआईयू ऑफिस के कर्मचारी पहुंचे तो एसओ ने उन्हें हड़काकर भगा दिया। सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने आरोपी सिपाही पर गंभीर आरोप लगाते हुए आरोपी पक्ष के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ गंगानगर असलम ने दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। दोनों पक्षों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन


थाना पुलिस से मामले की जानकारी ली गई है। पुलिस को निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। -यूएन मिश्रा, सीओ सदर देहात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें