फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे किनारे मिट्टी की ढांग गिरी, मजदूर की मौत

Mon, 10 Jun 2019 04:24 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
गड्ढे में गिरे मजदूर को निकालते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परतापुर में हाईवे किनारे मिट्टी की ढांग गिरने से रविवार को एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर एयरफोर्स और आर्मी के लिए नेटवर्किंग लाइन बिछाने का काम हो रहा था। खुदाई के दौरान दो जेसीबी टकराने से हादसा हुआ।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर परतापुर तपेश्वर सागर के अनुसार, मेरठ कैंट से गाजियाबाद हिंडन तक अंडरग्राउंड केबिल बिछाई जा रही है। इसमें कई मोबाइल कंपनियों के टावर की भी केबिल हैं। एनएसएफ कंपनी ने इस लाइन को बिछाने का काम लिया है। परतापुर के भूड़बराल बंबे के पास रविवार को दस फिट गहरे गड्ढे में खुदाई का काम चल रहा था। रविवार शाम एनएसएफ कर्मचारी विनय व आकाश निवासी कूकड़ा जिला मुजफ्फरनगर गड्ढे में काम कर रहे थे। वही से दो जसीबी मिट्टी उठा रही थीं। इस दौरान दोनों जेसीबी के टकराने से मिट्टी की डांग 10 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। मिट्टी में दोनों मजदूर दब गए।
घटना के बाद दोनों जेसीबी चालक फरार हो गये। पास में ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस के सिपाही शिवकुमार व अवनीश ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर परतापुर तपेश्वर सागर सिपाहियों के साथ मिट्टी हटाने में लगे। जब तक दोनों को बाहर निकाला गया, विनय की मौत हो चुकी थी। आकाश को गंभीर हालत में सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया। एनएसएफ का सुपरवाइजर भी मौके से गायब हो गया। इंस्पेक्टर परतापुर का कहना है कि मामले में कोई तहरीर नहीं आयी है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मजदूरों ने किया हंगामा
इस दौरान काम कर रहे मजदूरों और उनके परिजनों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने कहा कि यदि जेसीबी के चालक मौके से भागते नहीं तो विनय की जान बच सकती थी। उन्हें मिट्टी में उतार दिया, लेकिन सुरक्षा के उपकरण नहीं दिए। मजदूरों ने आरोपी ठेकेदार पर भी कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें