फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में आतंकियों से मुठभेड़, मेरठ जोन में हाई अलर्ट

Wed, 08 Mar 2017 12:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ में आतंकियों से मुठभेड़ को लेकर मेरठ में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। आईजी अजय आनंद ने जोन के मेरठ, हापुड़, नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, बागपत, सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर जिलों में सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। जिलों के कप्तानों ने होटल, रेलवे स्टेशन, मॉल समेत कई जगहों पर देर रात तक चेकिंग कराई।   
विज्ञापन

लखनऊ में आतंकियों से मुठभेड़ की जानकारी लगते ही आईजी जोन ने एलआईयू और जोन के सभी जिलों के एसएसपी से बात कर सतर्कता बरतने के कड़े निर्देश दिए। साथ ही कहा कि मेरठ और आसपास के जिलों में पहले भी आतंकी पकड़े जा चुके हैं। इसको देखते हुए पूरी सतर्कता बरती जाए। जिसके बाद जनपद पुलिस ने लखनऊ से अपडेट लेकर कई जगहों पर छापेमारी की।
आईजी ने बताया कि आतंकियों के संपर्क वेस्ट यूपी में बताए जा रहे हैं। लेकिन लखनऊ मुठभेड़ में मारे गए आतंकी का संपर्क मेरठ जोन के किसी जिले से नहीं बताया जा रहा है। आतंकियों के साथियों पर निगरानी के लिए इंटेलीजेंस की टीमें लगी हैं। लखनऊ से पल-पल की जानकारी लेकर इसे अपडेट किया जा रहा है। आतंकियों के बारे में इंटेलीजेंस इनपुट भी लिया जा रहा है।
विज्ञापन


मॉल और होटलों में चेकिंग
एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि शाम को फ्लैग मार्च निकालने के बाद शापिंग मॉल्स, होटलों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और संवेदनशील जगहों पर तलाशी अभियान चलाया गया। शहर में सभी थानेदारों ने अपने- अपने थानाक्षेत्रों में अभियान चलाकर सघन चेकिंग की।
रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी, संयुक्त चेकिंग  
 भोपाल-उज्जैनी पैसेंजर ट्रेन में विस्फोट के बाद रेलवे ने सभी रेलवे स्टेशनों पर अलर्ट जारी कर दिया। कंट्रोल रूम से मेसेज मिलते ही सिटी स्टेशन स्थित जीआरपी और आरपीएफ जवान अलर्ट हो गए। पहले दोनों बलों ने संयुक्त रूप से स्टेशन पर आए यात्रियों और उनके सामानों की चेकिंग की। शाम को डॉग स्क्वाएड के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
जीआरपी एसओ विनय कुमार ने बताया कि स्टेशन पर पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहती है। लेकिन जवानों के चुनाव ड्यूटी में जाने के बाद मौजूदा जवानों को लंबी ड्यूटी करनी पड़ रही है। भोपाल-उज्जैनी पैसेंजर ट्रेन में धमाके के बाद जारी अलर्ट पर काम करते हुए आरपीएफ जवानों के साथ जीआरपी जवानों ने उनके व आरपीएफ इंस्पेक्टर वीएस रावत के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया। प्लेटफार्म से लेकर सर्कुलेटिंग एरिया तक की चेकिंग की गई। इस दौरान स्टेशन पर पहुंची ट्रेनों को भी चेक किया गया। शाम को डॉग स्क्वाएड के साथ फिर से संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों के बैग आदि की तलाशी ली गई। हालांकि इस दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें