फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दादा ने चाकू से प्रहार कर पोते को मार डाला, फिर खुद का गला रेतकर कर ली आत्महत्या

Fri, 20 Sep 2019 02:32 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर जनपद में कस्बा गंगोह के मोहल्ला इलाही बख्श में गुरुवार शाम को एक घटना हो गई। यहां मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति परिवार के लिए काल बन गया। पहले तो बेटे पर चाकू से प्रहार किया, फिर पोते के पेट में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पोते को मारने के बाद चाकू से गला रेतकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम को भिजवाए और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। 

विज्ञापन


वारदात कस्बा गंगोह के मोहल्ला इलाहीबख्श में गुरुवार शाम को हुई। यहां रहने वाले 70 वर्षीय अय्यूब पुत्र फखरुद्दीन की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वह अक्सर परिजनों एवं मोहल्ले वालों से बिना किसी बात झगड़ा कर लेता था। गुरुवार शाम उसका 28 वर्षीय पुत्र साबिर अपने 3 वर्षीय बेटे शाहिद के साथ खेल रहा था। इसी दौरान अय्यूब गाली-गलौज करने लगा। बेटे साबिर ने विरोध किया, तो अय्यूब ने चाकू से उस पर हमला बोल दिया। चाकू के वार से साबिर गंभीर रूप से घायल हो गया और अपनी जान बचाने के लिए घर से बाहर भागा, लेकिन गोद में लिए बच्चे को कमरे में ही छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: मेरठ: सुभारती विवि के अधीक्षक की बीच सड़क पर पीट-पीटकर हत्या, तमाशबीन बनी रही भीड़
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अय्यूब ने तीन वर्षीय पोते के पेट में ही चाकू घोंप दिया, जिससे उसकी वहीं मौत हो गई, फिर अय्यूब ने अपना भी गला रेत लिया। उसकी भी मौत हो गई। सूचना पर सीओ गंगोह अजय कुमार और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल साबिर को अस्पताल भिजवाया। परिजनों और आसपास के लोगों से मामले की जानकारी ली। इंस्पेक्टर भगवत सिंह ने बताया कि परिजनों के मुताबिक अय्यूब की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। मामले की जांच की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें