फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने पहले खाया जहर फिर फांसी लगाकर दे दी जान, ये रही बड़ी वजह

Mon, 13 May 2019 10:33 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के एक गांव में युवती ने परिजनों के प्रेम प्रसंग का विरोध किए जाने के बाद आत्मग्लानि के चलते पहले जहर खा लिया, जिसे त्वरित उपचार के बाद बचा लिया गया। इसके कुछ घंटे बाद ही उसने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।

विज्ञापन


मीरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पूर्व परिजनों को इस प्रेम प्रसंग की जानकारी हो गई, जिसके चलते उन्होंने युवती पर बंदिशें लगा दी थी। इसे लेकर घर में काफी विवाद भी हुआ। 

ग्रामीणों के अनुसार रविवार शाम आत्मग्लानि के चलते युवती ने घर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन तत्काल उसे डॉक्टर के यहां ले गए, जहां उपचार के चलते उसकी जान बच गई। स्वास्थ्य लाभ के बाद परिजन उसे रात में ही घर ले आए, जहां देर रात परिजनों के सोने के बाद युवती ने फांसी लगा ली। सोमवार सुबह युवती की लाश फांसी के फंदे पर लटकी देख परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। बाद में युवती के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इंस्पेक्टर पंकज त्यागी का कहना है कि घटना के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि कोई तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें