फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुसाइड नोट में लिखी आखिरी ख्वाहिश... पापा जहां प्रेमी दफनाया, वहीं मुझे दफना देना

Mon, 21 Oct 2019 09:42 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पापा मुझे तो जाना ही था। वैसे भी मैंने तुम्हारी बहुत बेइज्जती करा दी। बस मेरी एक ही ख्वाहिश है कि जहां सरताज को दफनाया है, वहीं पर मुझे भी दफना दें। 17 वर्षीय किशोरी द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट ने परिवार के साथ गांव के लोगों को भी हैरान कर दिया। यह किशोरी अपनी बहन के देवर से निकाह करना चाहती थी। लेकिन परिजन सहमत नहीं थे। 15 दिन पहले जब प्रेमी की मौत हुई तो रविवार रात किशोरी ने भी फांसी लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार फलावदा थाना क्षेत्र का पिलौना निवासी मोहम्मद खलील गुड़ व्यापारी है। खलील की बड़ी बेटी मुस्कान की शादी दो साल पहले लिसाड़ीगेट के श्यामनगर निवासी अरशद से हुई थी। इस समय अरशद का परिवार सनौता गांव के पास रह रहा है। खलील की छोटी बेटी मिस्कान (17) का मुस्कान के देवर सरताज से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस का कहना है कि किशोरी सरताज से शादी करना चाहती थी। इसका परिजनों ने विरोध किया। 15 दिन पहले सरताज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने बीमारी से मौत होना बताकर सरताज को सनौता गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया था। 

यह भी पढ़ें: कॉलेज में प्यार, शादी और फिर बेरहमी से पत्नी की हत्या, पढ़ें सात साल की प्रेम कहानी का खौफनाक अंत

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने बताया था कि सरताज ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की थी। किशोरी मिस्कान ने सोमवार तड़के कमरे में चुनरी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उस समय परिजन दूसरे कमरे में सोए हुए थे। सुबह छह बजे परिजन उठे तो किशोरी को शव फंदे पर लटका देखा। आनन फानन में उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: पत्नी की बेवफाई के आगे जिंदगी की जंग हार गया फौजी, अस्पताल में 11वें दिन 'मौत'

की जा रही है कार्रवाई
किशोरी पांचवीं पास थी, जिसका अपनी बहन के देवर से प्रेम प्रसंग था। युवक की भी कुछ दिन पहले मौत हो गई थी, जिसकी पुलिस को जानकारी नहीं दी गई थी। सोमवार सुबह किशोरी ने अपने ही घर में आत्महत्या कर ली। एक सुसाइड नोट मिला है। पोस्टमार्टम कराकर कार्रवाई की जा रही है। - अविनाश पांडेय, एसपी देहात

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें