फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल संचालिका की लाश मिली, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस

Tue, 06 Oct 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट स्थित माल रोड पर  सोमवार शाम गांधी बाग के पास एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव के पास से मोबाइल फोन और सल्फास की तीन पुड़िया बरामद कीं। हालांकि शिनाख्त न होने पर पहले पुलिस ने शव लावारिस मानते हुए मोर्चरी भेज दिया। बाद में शव की शिनाख्त गंगानगर निवासी स्कूल संचालिका के रूप में हुई। यह हत्या है या आत्महत्या, पुलिस फिलहाल जांच में उलझी है। हालांकि परिजनों ने इस प्रकरण में चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गंगानगर ए ब्लाक 112 निवासी बीना राजपूत (40) पत्नी मुकेश राजपूत गंगानगर में आदर्श विद्या मंदिर नाम से स्कूल चलाती थीं। उनके पति मुकेश छत्तीसगढ़ में एक स्टील कंपनी में इंजीनियर हैं। जबकि बेटा मिठ्ठू दिल्ली में पढ़ाई कर रहा है। गंगानगर में ही बीना का मायका था। जबकि ससुराल हाईडिल कॉलोनी, सिविल लाइन में है। बीना कई साल से अपने मायके में परिवार के साथ रहती थीं। सोमवार शाम बीना माल रोड पर गांधी बाग के पास बेहोश पड़ी मिलीं। मौके पर पहुंची सदर बाजार पुलिस उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत बताया।

बीना के पास मोबाइल फोन था, जिससे पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी। मौत की जानकारी मिलते ही बीना के भाई अरुण और धर्मेंद्र जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक पुलिस शव को मोर्चरी भेज चुकी थी। परिजनों ने मोर्चरी पहुंचकर शव की पहचान की। इंस्पेक्टर सदर बाजार गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि बीना के पास से सल्फास की तीन पुड़िया मिली हैं। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


हत्या या आत्महत्या
इस मामले में परिजन खामोश हैं। पुलिस प्रथम दृष्टया इस मामले को आत्महत्या जबकि आसपास के लोग हत्या बताने में लगे हैं। लोगों की मानें तो महिला खुदकुशी नहीं कर सकती थी। वह बहुत साहसी महिला थी। सवाल उठता है कि अगर मामला सुसाइड का है तो महिला को गांधी बाग के पास जाने की क्या जरूरत थी। ऐसे तमाम सवाल लोगों के जेहन में उठ रहे हैं।

क्या लड़की का मामला
गंगानगर थाना इंस्पेक्टर राजेश भारती ने बताया कि मामला एक लड़की से जुड़ा हुआ है। परिवार की एक युवती के जाने के बाद महिला डिप्रेशन में चल रही थी। हालांकि बाद में युवती के वापस आने की बात पुलिस कर रही है। इस मामले में परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें