वहीं पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों को अपने साथी मसरूर पुत्र इरफान, उस्मान पुत्र इस्लाम, शाकिर पुत्र इकराम निवासी थीतकी के साथ मिलकर बेलड़ा जुनारदार के गन्ना क्रय केंद्र से चौकीदार को बंधक बनाकर चोरी किया। ट्रॉलियों में लदे गन्ना को उन्होंने चरथावल (मुजफ्फरनगर) के कोल्हू में बेचा। आज भी वह खेतों से गन्ना चुराने जा रहे थे, लेकिन पांचों पुलिस द्वारा पकड़ लिए गए।
शातिर हैं गिरफ्तार आरोपी
एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि पांच गिरफ्तार आरोपी थीतकी गांव के रहने वाले एक ही परिवार के हैं। जो शातिर चोर हैं। आरोपी शानू पर देवबंद थाने में गैंगस्टर एक्ट में मामला दर्ज है। उक्त गिरोह के सदस्य देहरादून व हरिद्वार में भी चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। इनके अन्य साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/