फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले तीन तलाक देकर घर से निकाला, अब तेजाब फेंका  

Wed, 31 May 2017 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर में मंगलवार सुबह युवक ने ससुराल में पहले पत्नी पर हमला किया, बाद में तेजाब फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा। महिला ने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


अहमदनगर गली-9 निवासी दिलशाद की बेटी नाजमा की शादी छह साल पहले लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के इस्लामाबाद निवासी गुलबाहर उर्फ पप्पू के साथ हुई थी। युवक कपड़े बेचने का काम करता है। महिला का आरोप है कि उसके दो बच्चे हैं और शादी के बाद से ही ससुर वाले दहेज की मांग कर रहे हैं। विरोध करने पर पति उसे बेरहमी से पीटता था। डेढ़ साल पहले युवक ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या की कोशिश की, बाद में उसे घर से निकाल दिया। दोनों पक्षों में पंचायत हुई और महिला अपनी ससुराल चली गई। आरोप है कि पांच माह पहले युवक ने पत्नी को तीन तलाक कहकर घर से निकाल दिया। जिसके  बाद महिला बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। आरोप है कि मंगलवार सुबह गुलबाहर ससुराल पहुंचा और पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमले की कोशिश की, महिला जान बचाकर कमरे में पहुंची तो पति ने तेजाब की बोतल उसके ऊपर फेंक दी। महिला का आरोप है कि शरीर के कई हिस्से तेजाब से झुलस गये। कंट्रोल रूम की सूचना पर यूपी 100 और लिसाड़ीगेट पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़िता को अस्पताल भेज दिया। महिला के मायके पक्ष के लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर लिसाड़ीगेट थाने में हंगामा किया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। महिला का आरोप कि पुलिस ने समझौता कराने के लिए उसके बहनोई को भी हवालात में बंद कर दिया। एसओ लिसाड़ीगेट धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें