मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के मेरठ जिले में बुधवार देर रात को दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि ताबड़तोड़ गोलियां चल गईं। उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
ये है पूरा मामला
दिल्ली गेट क्षेत्र का घंटाघर इलाका बुधवार देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया। इसकी सूचना पाकर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
बताया जाता है कि ठेला खड़ा करने को लेकर कई दिन से विवाद चल रहा था। घंटाघर केले वाली कोठी निवासी मेहताब अल करीम होटल के बाहर केले का ठेला लगाता है। कई दिन से होटल संचालक नासिर मेहताब को होटल के बाहर ठेला लगाने से मना कर रहा था। बुधवार शाम को नासिर और उसके परिवार ने मेहताब को फिर एक बार ठेला लगाने से मना किया। इसको लेकर दोनों पक्ष में विवाद हुआ। आरोप है की नासिर पक्ष के लोगों ने मेहताब पर पथराव शुरू कर दिया। इसी बीच कुछ लोग पिस्टल व तमंचा लेकर पहुंच गए और एक के बाद एक आठ राउंड फायर किये। इससे पूरा क्षेत्र दहल गया। लोगों में भगदड़ मच गई।
यह भी पढ़ें: मेरठ: घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला, तोड़फोड़-फायरिंग, गांव में सांप्रदायिक तनाव
उधर, सूचना पाकर सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी की। होटल संचालक को हिरासत में लेकर थाने भेजा गया है। जबकि अन्य लोग फरार बताए जा रहे हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/