फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्डर: 23 साल बाद फिर सुलग उठी पुरानी रंजिश, तेहरे और चचेरे भाइयों में चली गोलियां, एक की मौत

Sat, 29 Jun 2019 12:30 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत के हिलवाड़ी गांव में ट्रांसफार्मर पर नलकूप का तार जोड़ने के विवाद में तेहरे और चचेरे भाइयों के बीच फायरिंग हुई। फायरिंग में चाचा के बेटे की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि ताऊ के बेटे के सिर में गोली लगने से वह गंभीर घायल हो गया। फायरिंग से गांव में सनसनी फैल गई। एएसपी, सीओ, कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


जानिए पूरा मामला
ट्रांसफार्मर पर नलकूप के तार जोड़ने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच खून खराबे के पीछे 23 साल पुरानी रंजिश भी है। घायल छोटू के पिता धर्मवीर की हत्या में मृतक कर्मवीर के पिता और अन्य लोगों को नामजद किया गया था। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। परिवार का ट्रांसफार्मर एक है और नलकूप अलग-अलग। तार जोड़ने के विवाद में पुरानी रंजिश फिर सुलग उठी।

तेहरे और चचेरे भाइयों में वैसे तो 23 साल पहले से रंजिश चल रही है। 23 साल पहले धर्मवीर सिंह की हत्या हो गई थी। इसमें मृतक कर्मवीर के पिताजी रणवीर भाई बिजेंद्र उर्फ काला व दो मामा के बेटों पर हत्या का आरोप लगाया था और वह जेल गए थे, लेकिन जेल से आने के बाद उनके बीच समझौता हो गया था। इनकी अलग-अलग नलकूप है लेकिन ट्रांसफार्मर एक है। मृतक कर्मवीर पक्ष की नलकूप का तार खराब हो गया था। उसे जुड़वाने को लेकर यह खूनी संघर्ष हुआ है। 
विज्ञापन


कर्मवीर की हत्या में दी तहरीर
मृतक कर्मवीर के भाई बिजेंद्र ने अपने तेहरे भाई गुड्डू, पिंटू, छोटू पुत्रगण स्वर्गीय धर्मवीर व दो अन्य सहित पांच लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। अभी दूसरी पक्ष से कोई तहरीर नहीं आई है।

विज्ञापन

परिवार का रोते बुरा हाल
कर्मवीर की मौत पर उसकी पत्नी सविता का रोते बुरा हाल था। उसके चार साल के बेटे सागर व तीन साल का बेटा सोनू के सिर से बाल्यावस्था में ही बाप का साया उठ जाने से वे मायूस थे। उनके परिवार की महिलाएं उन्हें ढांढस बंधाने में जुटी थी। 

नलकूप विवाद को लेकर हुआ संघर्ष - एएसपी
एएसपी रणविजय सिंह ने बताया कि नलकूप विवाद को लेकर तेहरे व चचेरे भाइयों में गोली चली है। कर्मवीर की मौके पर मौत हुई, जबकि उसके तेहरे भाई छोटू के सिर में गोली लगी है जिसे निजी अस्पताल से मेरठ रेफर किया है। घटनास्थल से दो तमंचे बरामद हुए हैं। 

जंगल की ओर दौड़े ग्रामीण
इस घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग जंगल की ओर दौड़ पड़े। वहां भारी भीड़ जमा हो गई लेकिन कोई भी यह बताने को तैयार नहीं था कि दूसरे पक्ष का भी इनका तेहरा भाई घायल हुआ है। यह सूचना उनके परिजनों ने एएसपी को फोन पर दी। तब जाकर पुलिस ने उस ओर भी जांच शुरू की है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें