फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात में छेड़छाड़ पर बवाल, फायरिंग  

Tue, 19 Apr 2016 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
थाने में बैठे घायल बाराती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बारात में छेड़छाड़ को लेकर जनता कॉलोनी में रविवार देर रात बवाल हो गया। मारपीट और पथराव के दौरान चले लाठी-डंडों से भगदड़ मच गई। हवाई फायरिंग से हड़कंप मच गया। बारातियों को दौड़ाकर पीटा गया। मारपीट के दौरान आधा दर्जन बाराती घायल हो गए। पुलिस ने मामले को संभाला। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पल्लवपुरम थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


सरधना के मोहल्ला छावनी निवासी नैन सिंह के बेटे दीपक की बारात रविवार रात मोदीपुरम की जनता कॉलोनी में आयी थी। चढ़त के दौरान डीजे पर महिलाएं और पुरुष डांस कर रहे थे। बारात जब जनता कॉलोनी में पहुंची तो कॉलोनी के कुछ युवकों ने महिलाओं के साथ डांस करते हुए छेड़छाड़ कर दी। जिसको लेकर दोनों पक्ष आमने- सामने आ गए। देखते ही देखते मारपीट के दौरान लाठी-डंडे चल गए और पथराव हो गया। इस बीच किसी ने हवाई फायरिंग कर दी, जिससे वहां भगदड़ मच गई।

मारपीट के दौरान बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, जिसमें दूल्हे का तहेरा भाई राजू और रिश्तेदार विक्की, अनिल, जबकि दूसरे पक्ष से विनीत, अक्षय आदि घायल हो गए। बारातियों की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। सूचना पर पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो गए। एक पक्ष से राजू ने विनीत आदि जबकि दूसरे पक्ष से विनीत ने राजू और विक्की के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ पल्लवपुरम तेज सिंह यादव के अनुसार बारातियों और कॉलोनी के लोगों में मारपीट हुई थी। छेड़छाड़ या फायरिंग की बात सामने नहीं आई। केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


पंडाल हुआ खाली 
बारात जब दुल्हन पक्ष के घर के पास पहुंची थी तो कॉलोनी के कुछ युवकों ने महिलाओं से छेड़छाड़ और अभद्रता कर दी थी। इस दौरान फायरिंग होने से पंडाल कुछ ही देर में खाली हो गया। डीजे भी बंद करा दिया गया। बारातियों को अंदर मकान में ले जाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें