फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: जमीनी विवाद को लेकर चलीं गोलियां, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Wed, 01 Jan 2020 09:25 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
घायल व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर जनपद में गंगोह थाना क्षेत्र के गांव सनौली में बुधवार देर शाम खूनी संघर्ष हो गया। सिर में गोली लगने से एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि दूसरे व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ लिया है। देर रात तक किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन


कोतवाली गंगोह के खादर क्षेत्र के गांव सनौली में जगविंद्र और ओम प्रकाश पक्ष में खेत की डोल को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार को दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। बुधवार देर शाम फिर मारपीट और फायरिंग हो गई। गोली लगने से जोगेंद्र (40) पुत्र प्रीतम और लोकेश घायल हो गए। इसके अलावा मारपीट में भी कई लोग जख्मी हुए। 

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां मारकर दोनों पक्षों को खदेड़ा और जोगेंद्र व लोकेश को अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में ही जोगेंद्र की मौत हो गई। जोगेंद्र के सिर में गोली लगी थी। एसपी देहात विद्या सागर मिश्र, सीओ अजेय शर्मा भी मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


एसपी देहात ने बताया कि जोगेंद्र को गोली मारने वालों की तलाश की जा रही है। तीन लोगों को पकड़ा है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी और बाकी लोगों को पकड़ा जाएगा। रात तक पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें