फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के गुटों में संघर्ष

Sat, 30 Apr 2016 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पल्लवपुरम क्षेत्र निवासी एक युवती
विज्ञापन
की पड़ोस के ही एक छात्र से दोस्ती है। इस युवती से एक अन्य छात्र भी दोस्ती करना चाहता है। जिसके चलते दोनों छात्रों के गुटों में कई दिनों से तनातनी चल रही थी। दोपहर करीब तीन बजे युवती के दोस्त के पास एक युवक ने कॉल कर धमकी देते हुए हाइवे स्थित पेट्रोल पंप पर आने को कहा।जिस पर युवती का दोस्त तीन साथियों के साथ दो मोटरसाइकिलों पर पेट्रोल पंप पर पहुंच गया। 
थोड़ी देर बाद ही वहां एक गाड़ी से आधा दर्जन युवक आए और हॉकी व बेसबॉल बैट से इन युवकों पर हमला बोल दिया। गाड़ी से युवकों ने बाइक सवार छात्रों को दौड़ा लिया। दोनों बाइकों में तोड़फोड़ कर आग लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
मारपीट के दौरान हाईवे पर लोग तमाशबीन बने रहे, लेकिन किसी ने उन्हें छुड़ाने का प्रयास नहीं किया। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के चार युवक घायल हो गए। सूचना पर पल्लवपुरम पुलिस पहुंची, लेकिन इससे पहले ही युवक अपनी दोनों बाइक छोड़कर फरार हो गए। एसओ पल्लवपुरम के अनुसार बाइक कब्जे में ले ली गई हैं। दूसरे पक्ष के युवकों की भी तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गाड़ी पर लगा था भाजपा का झंडा 
युवती के दोस्त को सबक सिखाने के लिए दूसरे पक्ष के युवक दो गाड़ियों से पहुंचे थे। इनमें एक सफारी गाड़ी पर भाजपा का झंडा लगा हुआ था, जबकि दूसरी गाड़ी पर डिजायर थी। मारपीट करने वाले युवक भी मोदीपुरम क्षेत्र के बताए गए। पुलिस युवकों की तलाश में लगी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें