फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्री की हालत बिगड़ी, लोगों में आक्रोश

Sat, 20 Apr 2019 03:10 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

- शोहदों से परेशान अनुसूचित जाति के परिवार ने खाया था जहर
- हस्तिनापुर के पल्टूपुरी गांव का मामला, पुलिस की लापरवाही उजागर
विज्ञापन
पीड़ित युवती से जानकारी लेती महिला आयोज की सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन


शोहदों से परेशान होकर जहर खाने वाले अनुसूचित परिवार के पिता-पुत्री की हालत शुक्रवार को और बिगड़ गई। इस पर उन्हें मेरठ के निजी अस्पताल में रेफर किया है। मामले में हस्तिनापुर पुलिस की लापरवाही उजागर होने पर लोगों में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

हस्तिनापुर क्षेत्र के पल्टूपुरी गांव में अनुसूचित परिवार ने शोहदों से परेशान होकर बृहस्पतिवार को जहर खा लिया था। इसमें महिला की मौत हो गई थी। पिता-पुत्री की हालत अभी गंभीर बनी है। पूर्व विधायक गोपाल काली ने शुक्रवार को अस्पताल पहुंचकर इलाज पर सवाल उठाए। इसके बाद पिता-पुत्री को मेरठ रेफर किया गया। मामले की जानकारी होने पर महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी ने पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने जल्द से जल्द कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। मामले में एसपी देहात अविनाश पांडेय से भी बात की।  एसपी देहात ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने नामजद पांच आरोपी संते, आदेश, सचिन, गोपाल और रवि को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें