फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनीखेज खुलासा: आरोपी भाई बोला- पिता से करता था मारपीट, इसलिए मार डाला

Fri, 11 Oct 2019 07:08 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
आरोपी भाई गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ जनपद की पुलिस ने किसान की हत्या मामले में आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह पिता के साथ मारपीट करता था इसलिए मार डाला।  

विज्ञापन


जानिए पूरी घटना
पुलिस के अनुसार बहचौला निवासी राजीव उर्फ कालू (40) पुत्र भोपाल चौहान बुधवार रात नौ बजे खेत में सिंचाई करने गया था। ढाई माह पहले हरियाणा की निजी कंपनी में बतौर चालक काम करता था। सुबह तक राजीव खेत से नहीं लौटा तो पिता सुबह करीब 10 बजे खेत पर पहुंचे। ट्यूबवेल से करीब 50 मीटर की दूरी पर खाली खेत में राजीव का शव पड़ा मिला। उसके सिर पर तीन जगह धारदार हथियार से हमले के निशान मिले। 

वहीं सूचना पर सीओ सदर देहात अखिलेश भदौरिया, एसओ इंचौली और एसओ गंगानगर मौके पर पहुंचे थे। सीओ ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई। बाद में एसपी देहात अविनाश पांडेय भी घटनास्थल पर पहुंचे। सीओ सदर देहात ने बताया था कि परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ केस कराया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प्यार से बुलाकर मासूम की हत्या, फिर घर में छिपाकर रखी लाश, रूह कंपा देगी ये घटना, तस्वीरें

विज्ञापन

पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था 

राजीव पांच भाइयों में से तीसरे नंबर पर था। राजीव को छोड़कर सभी भाइयों की शादी हो चुकी है। छोटे दो भाई संजीव, सुशील व एक बड़ा भाई विनोद बतौर चालक काम करते हैं। सबसे बड़ा भाई प्रमोद पेपर मिल में काम करता है। राजीव शराब पीने का आदी था। 

पहुंचते ही कर दी हत्या
राजीव सिंचाई करने ट्यूबवेल पर आया था, लेकिन प्रारंभिक जांच में ट्यूबवेल बंद मिला। उनकी चाबी भी नहीं मिली। आशंका है कि घर से आने के तुरंत बाद युवक की हत्या कर दी गई। हत्या को लेकर कई चर्चाएं हैं।

हत्या करके तो नहीं फेंका शव 
पुलिस को आशंका है कि घटनास्थल पर हत्या नहीं की गई है। माना जा रहा है कि हत्या करके शव को यहां फेंका गया है। पुलिस हत्या के पीछे की वजह पता लगाने में जुटी है। हत्या करने वाला कोई करीबी भी हो सकता है, जिसको पहले से जानकारी थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें