फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में फिर मुठभेड़, पुलिस ने दबोचा इनामी बदमाश, तमंचा व कारतूस बरामद

Sun, 10 Mar 2019 06:04 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो दिन पूर्व मुठभेड़ के दौरान फरार हुए 15 हजार रुपए के इनामी बदमाश को पकड़ लिया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से चोरी के जेवर, तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि रविवार की सुबह वे पुलिस बल के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। सूचना मिली कि अलकनंदा गंगनहर पुल के पास एक बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़ा हुआ है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करके बदमाश को पकड़ लिया। पकड़ा गया बदमाश मेरठ के थाना परतापुर क्षेत्र के सेक्टर 4 सी ब्लॉक, शताब्दीनगर निवासी विकास पुत्र नरेश निकला।

विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि आठ मार्च की शाम को बुआड़ा रोड से गंगनहर के रेलवे लाइन के लोहे के पुल के पास जाने वाले मार्ग पर पुलिस मुठभेड़ के दौरान बदमाश विकास फरार हो गया था, जबकि उस वक्त साथी 15 हजार रुपए का इनामी बदमाश मोहल्ला काजियान निवासी कासिम उर्फ काला पुत्र बशीर को पुलिस ने पकड़ लिया था। मुठभेड़ में कासिम के पैर में पुलिस की गोली भी लगी थी। पुलिस उसी दिन से फरार बदमाश विकास की तलाश में जुटी थी। पूछताछ के दौरान बदमाश विकास ने नगर के मूलचंद बिहार निवासी सुशील कुमार के मकान में हुई चोरी की घटना का कबूल किया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से चोरी किए गए 110 ग्राम सफेद धातु की टूटी पाजेब, चुटकी, 500 रुपए की नगदी व आधार कार्ड बरामद किया। बदमाश के पास से एक तमंचा व कारतूस भी मिला है। बदमाश विकास पर खतौली थाने से 15 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस ने बदमाश के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर उसे जेल भेज दिया। टीम में एसआई रविंद्र सिंह, एसआई विजेंद्र सिंह व एसआई कृष्णपाल सिंह रहे।

बदमाश विकास पर 10 मुकदमे दर्ज
इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा ने बताया कि विकास पर थाना खतौली में लूट, चोरी, हत्या के प्रयास के करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं। दो मुकदमों में विकास वांछित भी चल रहा था। पुलिस को इस शातिर बदमाश की काफी दिनों से तलाश थी। पूर्व में विकास खतौली की कालोनी जमुना विहार में ही रहता था। पुलिस की ओर से मकान के कुर्की आदेश भी हुए थे, जिससे वह यहां से भागकर परतापुर में रहने लगा था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें