फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ टुकड़े किये पत्नी के, बेवफाई का था शक

Sat, 18 Mar 2017 07:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
पत्नी के किये आठ टुकड़े
विज्ञापन
ब्रह्मपुरी के माधवपुर सिटी गार्डन में दो दिन पहले आठ टुकड़ों में एक महिला की लाश मिली थी। शनिवार को लाश की शिनाख्त हुई और वह समर गार्डन की निकली। 
विज्ञापन


दो दिन पहले मेरठ में ब्रह्मपुरी के माधवपुर सिटी गार्डन में एक महिला का बोरे में बंद क्षत विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। फांसी देकर उसकी हत्या की गई थी और शरीर के आठ टुकड़े कर बोरे में बंद कर शव गार्डन में डाल दिया गया था। बृहस्पतिवार सुबह माधवपुरम स्थित सिटी गार्डन में एक प्लास्टिक का बंद बोरा पड़ा देख लोगों को शक हुआ। उन्होंने यूपी 100 पुलिस को इसकी सूचना दी। यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची, ब्रह्मपुरी पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया था। पुलिस ने जैसे ही बंद बोरा खोला। उसमें महिला का क्षत विक्षत नग्न शव मिला। 
 
विज्ञापन

शरीर के आठ टुकड़े किए गए थे

यूपी पुलिस
एसओ ब्रह्मपुरी दिनेश सिंह के अनुसार महिला के शरीर के शरीर पर कपडे़ नहीं थे। शरीर के आठ टुकड़े किए गए थे। सिर और धड़ अलग-अलग थे। उसके हाथ और पैर काटे गए थे। दोनों पैरों के दो-दो टुकडे़ किए गए थे। शरीर के सभी क्षत विक्षत हिस्सों पर खून लगा था। महिला के गले में रस्सी बंधी थी। शव की हालत देख लग रहा था कि महिला के गले में रस्सी बांधकर फांसी लगाकर उसकी हत्या की गई थी। इसके बाद उसके शरीर के आठ टुकड़े कर शव को बोरे में बंद कर यहां लाकर डाल दिया गया था। नग्न शव मिलने से महिला की हत्या से पहले उसके साथ दुराचार की भी आशंका है। पुलिस का अनुमान है कि शव को तेज धार वाले गंड़ासे या फरसे से काटा गया है। क्षेत्र में महिला का आठ टुकड़ों में कटा शव मिलने की सूचना क्षेत्र में तेजी से फैली। सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे थे। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी दिनेश सिंह के अनुसार महिला के शव को देख उसकी उम्र 40 साल के आसपास लग रही है थी। आसपास के लोगों को सूचना देकर बुलाया और शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें