फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पर इयर फोन लगाकर चलना एक युवक को महंगा पड़ गया

Mon, 10 Apr 2017 01:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेरठ में लिसाड़ी गेट के नूरनगर हॉल्ट के पास रविवार सुबह मोबाइल में इयर फोन लगाकर चलना एक युवक को महंगा पड़ गया। ट्रेन को आता देखकर लोगों ने शोर मचाकर युवक की ओर पत्थर भी फेंके, लेकिन युवक को इसका आभास नहीं हुआ। ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस से धक्का-मुक्की कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले जाने दिया।
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर चंद्रभान यादव के  अनुसार नूरनगर निवासी विक्की (18) पुत्र शिवकुमार टैंट का काम करता था। रविवार सुबह वह मोबाइल में इयर फोन लगाकर रेलवे लाइन पर जा रहा था। नूरनगर हॉल्ट के पास जब वह पहुंचा तो संगम ट्रेन आ गई। वहां खड़े युवकों ने यह देखा तो उन्होंने शोर मचाकर पत्थर भी फेंके लेकिन युवक को कुछ सुनाई नहीं दिया। इस बीच ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। आधा किमी तक युवक के शरीर का आधा भाग ट्रेन के साथ घिसटता चला गया। सूचना पर यूपी 100 और लिसाड़ी गेट पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की शिनाख्त होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन आनन फानन में मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर जा रही थी। यह देखकर परिजनों ने हंगामा कर दिया। पुलिस से धक्का मुक्की कर शव टेंपो से उतार लिया। परिजनों ने पुलिस को लिखित में दिया कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें