फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा पर महिलाओं से अभद्रता का आरोप   

Thu, 19 Apr 2018 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेरठ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शताब्दीनगर की महिलाओं ने बुधवार को एलआईयू के एक दरोगा पर अभद्रता का आरोप लगाकर एसएसपी ऑफिस पर हंगामा किया। व्यापारी नेता जीतू नागपाल के नेतृत्व में परतापुर क्षेत्र के शताब्दीनगर की दर्जनों महिलाएं एसएसपी ऑफिस पहुंची। महिलाओं ने बताया कि एलआईयू के दरोगा और उसके बेटों से कॉलोनी के लोगों को परेशानी हो रही है। पार्क में महिलाओं और युवतियों के साथ अभद्रता की जाती है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में दरोगा के खिलाफ आक्रोश है। एसएसपी के न मिलने पर महिलाओं ने एसपी देहात को शिकायती पत्र सौंपा। एसपी देहात ने आश्वासन दिया कि  जांच के बाद दरोगा पर कार्रवाई कराएंगे। हंगामा करने वालों में प्रदीप राणा, श्वेता त्यागी, सीमा, अनीता, निशा समेत दर्जनों महिलाएं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें