शताब्दीनगर की महिलाओं ने बुधवार को एलआईयू के एक दरोगा पर अभद्रता का आरोप लगाकर एसएसपी ऑफिस पर हंगामा किया। व्यापारी नेता जीतू नागपाल के नेतृत्व में परतापुर क्षेत्र के शताब्दीनगर की दर्जनों महिलाएं एसएसपी ऑफिस पहुंची। महिलाओं ने बताया कि एलआईयू के दरोगा और उसके बेटों से कॉलोनी के लोगों को परेशानी हो रही है। पार्क में महिलाओं और युवतियों के साथ अभद्रता की जाती है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में दरोगा के खिलाफ आक्रोश है। एसएसपी के न मिलने पर महिलाओं ने एसपी देहात को शिकायती पत्र सौंपा। एसपी देहात ने आश्वासन दिया कि जांच के बाद दरोगा पर कार्रवाई कराएंगे। हंगामा करने वालों में प्रदीप राणा, श्वेता त्यागी, सीमा, अनीता, निशा समेत दर्जनों महिलाएं थीं।