फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरेंसिक लैब पहुंचा डॉ. शालिनी का बिसरा

Fri, 04 Sep 2015 02:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. शालिनी आर्य की मौत से पर्दा उठाने के लिए पुलिस ने बिसरा आगरा फोरेंसिक लैब भेज दिया है। हाई प्रोफाइल मामले को देखते हुए एसएसपी डीसी दूबे ने लैब अधिकारियों से बात कर बिसरा रिपोर्ट शीघ्र भेजने की अपील की है।
विज्ञापन


थापरनगर निवासी डॉ. शालिनी आर्य की एक सितंबर को सुशीला जसवंतराय अस्पताल में 28 घंटे तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद मौत हो गई थी। शालिनी के पिता राजेश कोड़ा ने सदर थाना बाजार में दामाद डॉ. विशाल आर्य और उसकी मां वीना आर्य के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, हत्या, जहरीला इंजेक्शन देने, गाली-गलौज, धमकी देने की संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी।

शालिनी की मौत के बाद पीड़ित परिवार लगातार पुलिस पर आरोपी विशाल आर्य और वीना आर्य को गिरफ्तार करने का दबाव बना रही है। तीन डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा किये गये पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में भी कोई स्थिति स्पष्ट नहीं हुई और पोस्टमार्टम में शालिनी का बिसरा और हाथ में लगे इंजेक्शन के स्थान को काट कर सुरखित रख लिया गया था। बृहस्पतिवार को एक पुलिसकर्मी को डॉ. शालिनी का बिसरा लेकर आगरा फोरेंसिक लैब भेजा गया। सिपाही रिपोर्ट लेकर ही आगरा से लौटेगा।
विज्ञापन


बिसरा रिपोर्ट के बाद ही कोर्ट में पेश होंगे आरोपी
पुलिस की मानें तो जहर के मामले में सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देश हैं कि बगैर बिसरा रिपोर्ट आए आरोपियों की गिरफ्तारी न की जाए। ऐसे में आरोपी पति विशाल आर्य और वीना आर्य को अगर पुलिस ने हिरासत में ले भी लिया तो वह बिसरा रिपोर्ट के आने का इंतजार करेगी। रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद ही उनकी कोर्ट में पेशी की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें