फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल क्षेत्र से डॉक्टर की बेटी का अपहरण

Mon, 06 May 2019 10:44 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
युवती का अपहरण
विज्ञापन
मेडिकल क्षेत्र से डॉक्टर की बेटी के अपहरण का मामला सामने आया है। मवाना क्षेत्र के एक सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बेटी गढ़ रोड स्थित एक अस्पताल में नर्स है। रविवार को इसकी सूचना मेडिकल थाने पर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार डॉक्टर की बेटी ने गढ़ रोड स्थित कॉलेज से पढ़ाई की। उसके बाद एक अस्पताल में नर्स का काम देखती है। दो दिन पहले युवती अस्पताल में आई थी, जहां से वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। जब युवती घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू की। उसके बाद से युवती का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है।
रविवार को युवती के चिकित्सक पिता अन्य डॉक्टरों के साथ मेडिकल थाने पहुंचे और मामले की जानकारी दी। सीओ सिविल लाइन हरिमोहन सिंह और एसओ मेडिकल कैलाश चंद ने मामले की जानकारी ली। पुलिस मोबाइल की सीडीआर की जांच में जुटी है। पहले पुलिस ने कहा कि मवाना में तहरीर दें। लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि मामला मेडिकल थाना क्षेत्र का है। एसओ मेडिकल का कहना है कि मामला अपहरण का है या प्रेम प्रसंग का है इसकी जांच की जा रही है। जल्द ही छात्रा को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सात माह पहले भी हुआ था अपहरण
सात माह पहले भी एक छात्रा का गढ़ रोड स्थित एक अस्पताल के सामने से अपहरण हो गया था। जिसके बाद जमकर बखेड़ा हुआ था। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया तो युवक ने बताया था कि वह छात्रा से शादी करना चाहता था। शादी से इंकार करने पर अपने साथी के साथ अपहरण किया था।
कार्रवाई की जा रही है
डॉक्टर की बेटी के मामले में मेडिकल पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा। इस मामले में मोबाइल की सीडीआर के आधार पर पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। -डॉ. एएन सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें