फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में फिर हुआ नकली शराब रैकेट का पर्दाफाश, डीजीपी ने की टीम को 50 हजार का पुरस्कार देने की घोषणा

Sun, 01 Dec 2019 12:17 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में पुलिस ने नकली शराब के अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया है। 25 हजार के इनामी सहित तीन शराब माफिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर 500 पेटी नकली शराब, खाली बोतलें, रैपर, होलोग्राम, बार कोड व ढक्कन बरामद किए हैं। तीन आरोपी फरार हो गए। डीजीपी स्तर से पुलिस टीम को 50 हजार रुपये का इनाम दिए जाने की घोषणा की गई है।

विज्ञापन


पुलिस लाइन स्थित सभागार में शनिवार दोपहर प्रेसवार्ता में एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि स्वाट टीम व सिविल लाइंस थाना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर गेट-वे चौकी सुजड़ू पर चेकिंग के दौरान तीन आरोपियों को नकली शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से कैंटर, 500 पेटी नकली शराब के अलावा 1.10 लाख ढक्कन, एक लाख बार कोड, नकली रैपर व होलोग्राम आदि सामान बरामद किया गया। 

एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी हरियाणा से खुली व सस्ती शराब खरीदने के बाद उसे महंगी शराब की बोतलों में भरकर उन पर नकली ढक्कन, रैपर, बार कोड व होलोग्राम लगाकर सात राज्यों में सप्लाई करते थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शराब रैकेट का पर्दाफाश: करोड़ों के रैपर, ढक्कन से अरबों का कारोबार, 9 राज्यों में फैला था व्यापार

विज्ञापन

एसएसपी ने यह भी बताया कि आरोपियों के कब्जे से जो नकली शराब और ढक्कन, बार कोड, रैपर व होलोग्राम बरामद किए गए हैं, उससे प्रदेश सरकार को 2.60 करोड़ के राजस्व की हानि होनी तय थी। पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने नकली शराब माफिया को दबोचने वाली टीम को 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में 25 हजार का इनामी चमनलाल निवासी अशोक नगर शाहदरा, सौरभ निवासी भोपतपुर थाना ककोड़ जनपद बुलंदशहर (हाल निवासी शाहदरा) और राजवीर निवासी गांव रायपुर सोनीपत शामिल हैं। 

ये तीन आरोपी हुए फरार
नकली शराब के धंधे से जुड़े फरार आरोपियों में मनोज उर्फ कप्तान निवासी पट्टी धीमान, नई वाली टीकरी बामडोली थाना बड़ौत जनपद बागपत, विजय निवासी विश्वास नगर शाहदरा और सुंदरलाल निवासी पटेल विहार थाना करावलनगर दिल्ली शामिल हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें