फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेडशीट में बंधी मिली महिला की लाश, इन सवालों के बीच उलझी हत्या की गुत्थी, देखें तस्वीरें

Fri, 06 Sep 2019 01:25 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 7
बेडशीट में बंधी मिली महिला की लाश - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर जनपद के भोपा थाना क्षेत्र में गांव यूसुफपुर के जंगल में महिला की लाश देखने से प्रतीत होता है कि उसे फेंकने से कुछ देर पहले ही गला घोंटकर मारा गया है। लाश बेडशीट में बंधी होने से साफ है कि वह किसी घर में थी और उसकी वहीं हत्या कर लाश को उसी बेडशीट में बांधकर ठिकाने लगा दिया गया। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट-
विज्ञापन

2 of 7
मौके पर इकट्ठा हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
वहीं शव अर्द्धनग्न होने से उसके साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रहीं हैं। गले में चेन व हाथ में घड़ी होने से साफ है कि कत्ल लूट के इरादे से नहीं किया गया है। महिला की शारीरिक हालत देखने से उसके गर्भवती होने की भी आशंका जताई जा रहीं हैं।

यह भी पढ़ें: अवैध संबंध के शक में पत्नी को मार डाला, आठ साल के बच्चे ने पुलिस को बताई सच्चाई
विज्ञापन

3 of 7
शव से थोड़ी दूरी पर पड़ी मिली जूतियां, शर्ट और बीयर की बोतल - फोटो : अमर उजाला
चर्चा है कि या तो महिला किसी के साथ लिव-इन रिलेशन में थी और गर्भवती होने पर उसकी हत्या की गई या फिर उसे किसी ने बाहर से बुलाया और गुरुवार तड़के किसी तरह का विवाद होने पर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। इसके बाद लाश को किसी वाहन में डालकर यूसुफपुर लिंक मार्ग पर फेंक दिया गया।

4 of 7
लोगों से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय हो सकते हैं हत्यारे
महिला की हत्या कर उसकी लाश फेंकने के आरोपी स्थानीय होने की भी आशंकाएं जताई जा रहीं हैं। दरअसल, लाश को जिस युसुफपुर लिंक मार्ग पर फेंका गया है, वह मार्ग भोपा की ओर से आते हुए आसानी से नहीं दिखता। ऐसे में किसी बाहरी व्यक्ति को उस मार्ग की भनक जल्दी से नहीं लग पाती।
विज्ञापन

5 of 7
बेडशीट में बंधी मिली लाश - फोटो : अमर उजाला
वहीं, यदि कोई लाश को कहीं बाहर से लेकर आया होता तो भोपा से पहले गंगनहर में शव को ठिकाने लगाया जा सकता था। ऐसे में साफ है कि जिसने भी लाश फेंकी, वह क्षेत्र के सभी मार्गों से पूरी तरह वाकिफ था।

यह भी पढ़ें: अपहरण के बाद महिला सिपाही के भाई की हत्या, लावारिस हालत में पड़ी मिली लाश, दरोगा सस्पेंड
विज्ञापन

6 of 7
जंगल में मिली लाश - फोटो : अमर उजाला
पहले भी क्षेत्र में मिल चुकीं लावारिस लाशें
भोपा थाना क्षेत्र में इससे पहले भी लावारिस लाशें मिल चुकीं हैं। कुछ समय पूर्व ही गांव गादला के जंगल से भी महिला की लाश मिली थी, जिसकी पहचान छपार निवासी महिला के रूप में हुई थी, जिसे उसके प्रेमी ने ही गादला के जंगल में ले जाकर मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले करीब आठ माह पूर्व गांव रुड़कली के जंगल में रजबहे की पटरी पर युवक की लाश मिली थी, जिसकी आज तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। करीब एक साल पूर्व गांव बिहारीगढ़ के जंगल में भी महिला की जली हुई लाश मिली थी, जिसकी आज तक भी पहचान नहीं हो सकी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें