सोमवार शाम ही पानीपत से लौटा था युवक
गांव सहावली निवासी सोनू के पिता शीशपाल का कहना है कि कुछ समय से सोनू पानीपत में रहकर काम कर रहा था। मंगलवार को उसकी कोर्ट में तारीख थी, जिसके लिए सोमवार शाम वह घर लौट रहा था। शाम करीब 7.30 बजे सोनू की पिता शीशपाल से मोबाइल पर बात भी हुई थी, जिसमें उसने शहर के जानसठ बस स्टैंड पहुंचने की जानकारी दी थी। इसके बाद पिता चौकीदारी के काम पर चले गए, जहां से मंगलवार सुबह घर लौटने पर उन्हें सोनू के घर नहीं आने की जानकारी मिली। इसके बाद से ही पूरा परिवार सोनू की तलाश कर रहा था और शाम करीब तीन बजे उन्हें सोनू का शव नाले में मिलने की जानकारी मिली।
इन्होंने कहा...
इंस्पेक्टर संजीव कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में सोनू के शराब पीकर नाले में गिरने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि सोनू के परिजन कोई तहरीर देते हैं तो उसके आधार पर भी मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/