फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जंगल में पड़ा मिला गोली लगा शव, परिजनों में मचा कोहराम, चार सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 28 Oct 2019 03:52 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
जानकारी लगने पर मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर जिले में घर से गंगोह जाने के लिए निकले युवक का गोली लगा शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने चार सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


वहीं पड़ोसी जनपद शामली के अंतर्गत गांव भूरा निवासी आमिर की मौत के बाद उसकी पत्नी फातिमा अपने दो वर्ष बेटे तालीम को लेकर अपने मायके गंगोह कोतवाली क्षेत्र के गांव धलापड़ा में आकर बस गई थी। बेटा मायके में ही पला-बड़ा था। रविवार देर शाम उसका 35 वर्षीय बेटा तालीम परिजनों को गंगोह जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वह घर वापस नहीं लौटा। चिंतित परिजनों ने रात भर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। 

यह भी पढ़ें: आरोपी भाई बोला- कब तक बर्दाश्त करता... इज्जत से खिलवाड़ कर रही थी, इसलिए गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि गांव ताताहेड़ी-धलापड़ा के बीच जंगल में किसी युवक का गोली लगा शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने शव की पहचान तालीम के रूप में की है। 

इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की हत्या होने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि इनके परिवार के बीच में काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में हत्या होने का अंदेशा जताया जा रहा है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर पर जनपद शामली के गांव भूरा निवासी चार सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें