फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बदमाशों ने फौजी को मारी गोली, हालत गंभीर, मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती

Fri, 09 Aug 2019 04:01 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ जनपद के मवाना थाना क्षेत्र में एक सैन्य कर्मी को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने के बावजूद फौजी बदमाशों से भिड़ गया। घेराबंदी होने पर बदमाश फरार हो गए। लिफ्ट लेकर फौजी खुद पुलिस चौकी पहुंचा, जहां से पुलिस ने उसे मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया। परिजनों ने फौजी के ससुराल पक्ष पर हमले का आरोप लगाया है। हालांकि खबर लिखे जाने तक इस मामले में तहरीर नहीं दी गई है। 

विज्ञापन


मवाना थानाक्षेत्र में मोड़ खुर्द निवासी अनुज कुमार (30) पुत्र वीरेंद्र सिंह सेना में जवान है। वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश में तैनात है। वह वॉलीबाल खिलाड़ी भी हैं। पिता वीरेंद्र सिंह के मुताबिक अनुज छुट्टियों पर आया हुआ है। गुरुवार को मेरठ कैंटीन से सामान लेने के लिए घर से निकला था। मवाना बाईपास पर गांव कौल के पास युवकों ने उसे गोली मार दी। पेट में गोली लगने से वह बुरी तरह घायल हो गया। 

अनुज लिफ्ट लेकर मवाना खुर्द चौकी पहुंचा। पुलिस ने उसे मेरठ स्थित सैन्य अस्पताल में भर्ती कराकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अनुज का ससुराल पक्ष से विवाद है। उसकी पत्नी काफी समय से मायके में है। आरोप था कि अनुज को गोली ससुराल पक्ष के लोगों ने मारी है। अस्पताल में अनुज का ऑपरेशन किया गया है। 
विज्ञापन


मवाना थाना प्रभारी विनय कुमार आजाद ने बताया कि पीड़ित पक्ष से तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से गोली मारने वालों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें