फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ-मुजफ्फरनगर के बाद शामली में अधिवक्ता की हत्या, पति का शव देख बिलख पड़ी पत्नी, मचा कोहराम

Thu, 24 Oct 2019 01:56 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
अधिवक्ता गुलजार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ और मुजफ्फरनगर के बाद अब शामली जनपद में भी बुधवार रात बाइक सवार दो हमलावरों ने अधिवक्ता गुलजार (30) की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान बाइक चला रहे मुंशी सचिन के साथ भी मारपीट की गई। हमलावर शामली से ही इनके पीछे लगे थे और पहले भी फायर किया, जो मिस हो गया।

विज्ञापन


घटना बुधवार रात करीब सवा आठ बजे की है। गुलजार गांव सिक्का निवासी इस्लामुदीन के पुत्र थे और कैराना में प्रैक्टिस करते थे। घटना के वक्त वह कैराना से बाइक से मुंशी सचिन निवासी कैडी के साथ अपने गांव सिक्का लौट रहे थे। बाइक सचिन चला रहा था। अधिवक्ता गुलजार के भाई इस्तखार उर्फ मोनू और सचिन ने बताया कि दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर शामली से कुछ आगे स्थित एक होटमिक्स प्लांट के पास पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उन पर फायर किया जो मिस हो गया। उन्होंने बाइक दौड़ा दी तो हमलावर भी अपनी स्पीड तेज कर पीछे लग गए। करीब आधा किमी आगे सूनसान जगह पर हमलावरों ने उनकी बाइक में लात मारकर बाइक गिरा दी और गुलजार के सीने में तमंचा सटाकर गोली मार दी। हमलावरों ने सचिन के साथ भी मारपीट की। उनके फरार होने के बाद सचिन कुछ राहगीरों की मदद से गुलजार को पास के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: पश्चिमी यूपी में नेताओं के बाद अब बदमाशों के निशाने पर अधिवक्ता, 20 दिन में तीन वकीलों की हत्या

विज्ञापन

एसओ ने बताया कि अधिवक्ता के छोटे भाई और उसकी पत्नी का विवाद चल रहा है। इसके अलावा मंगलवार को भी अधिवक्ता के पिता के साथ हिंड गांव निवासी किसी व्यक्ति से विवाद हुआ था। अभी हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है, सभी मामलों को दिखवाया जा रहा है।

वहीं अधिवक्ता गुलजार की हत्या की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन और ग्रामीण पहले तो निजी अस्पताल पहुंचे और फिर पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचने शुरू हो गए थे। हालांकि अधिवक्ता ज्यादा नहीं पहुंचे थे। 

परिजनों के अनुसार गांव सिक्का निवासी अधिवक्ता गुलजार कैराना कचहरी में करीब तीन साल से प्रेक्टिस कर रहे थे। रोजाना घर से कैराना कचहरी में जाते थे और शाम को घर लौटते थे। अधिवक्ता की हत्या की सूचना मिलने पर उनकी पत्नी अपने देवर के साथ गंगा अमृत अस्पताल पहुंची और पति का शव देखकर बिलख गई। रो- रोकर उसका बुरा हाल था। जैसे जैसे सूचना गांव में पहुंच रही थी परिजन और ग्रामीण वहां पहुंचने लगे थे। बाद में पुलिस शव को पोस्टमार्टम हाउस ले गई। इसके बाद ग्रामीण वहां भी पहुंचने लगे। पुलिस ने सबको समझाकर वहां से भेजा। अधिवक्ता के भाई मोनू ने बताया कि तीन भाइयों में गुलजार मंझला था। बड़ा भाई इंतजार और छोटा मोनू उर्फ इस्तखार है। उनके एक बहन सलमा शादीशुदा है।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने उठाई जल्द गिरफ्तारी की मांग

कैराना बार एसोसिएशन के सचिव नसीम अहमद, इंतजार, शमीम अहमद, संजय कुमार आदि कई अधिवक्ता देर रात आदर्श मंडी थाने पहुंचे और घटना की जानकारी ली। अधिवक्ताओं ने घटना पर रोष जताया। उन्होंने बताया कि इस मसले पर पुलिस के उच्चाधिकारियों से मिला जाएगा और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करेंगे।

पुलिस ने ली घटनाक्रम की जानकारी 
पुलिस ने घटना के प्रत्यक्षदर्शी अधिवक्ता के मुंशी सचिन से पूरी घटना की जानकारी ली। इसके बाद उसे अपने साथ ले जाकर घटनास्थल देखा। हमलावर किस तरह आए। कहां पर पहला फायर किया, किस जगह बाइक को लात मारकर गिराया। देर रात तक पुलिस इसी होमवर्क में लगी थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें