फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: महिला सिपाही को गोली मारकर लूटे दो लाख रुपये और स्कूटी, गाजियाबाद से लौट रही थी ससुराल

Tue, 17 Sep 2019 02:42 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
घटना की जानकारी लगने पर अस्पताल पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजियाबाद से अपनी ससुराल लुहारी गांव लौट रही महिला सिपाही को नैथला गांव के निकट दो बाइक सवार युवकों ने रोक लिया। पारिवारिक विवाद का जिक्र करते हुए सिपाही को गोली मार दी। गोली सिपाही के बाएं हाथ में लगी है। हमलावर स्कूटी लूटकर फरार हो गए। सिपाही का कहना है कि स्कूटी में दो लाख रुपये भी रखे हुए थे। राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। घायल सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने जानकारी ली। पारिवारिक विवाद को हमले की वजह माना जा रहा है।

विज्ञापन


शामली के ताना गांव निवासी महिला सिपाही रेणु की शादी बड़ौत के लुहारी गांव निवासी सिपाही अनुज के साथ हुई थी। रेणु गाजियाबाद के महिला थाने में तैनात हैं जबकि अनुज डायल 100 पर गाजियाबाद में ही तैनात हैं। दंपती के बीच पिछले दो माह से विवाद चल रहा है।

सोमवार को रेणु स्कूटी पर गाजियाबाद से अपनी ससुराल लुहारी लौट रही थी। शाम के समय जब वह नैथला गांव के पास पहुंची तो बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया। सिपाही का कहना है कि दोनों उससे पारिवारिक विवाद की बात करने लगे। इस बीच युवकों ने तमंचा निकाल लिया और उस पर फायर किया। गोली महिला सिपाही के बाएं हाथ में लगी है। हमलावर स्कूटी लूटकर फरार हो गए। राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। स्कूटी में दो लाख रुपये भी रखे होने की जानकारी पुलिस को दी गई है। महिला सिपाही का कहना है कि पारिवारिक कलह की वजह उसकी सास है। पति से विवाद के बाद उसकी सास ने उसकी हत्या की सुपारी दे रखी है। पुलिस इस बिंदू पर जांच कर रही है। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दोस्तों के साथ मिलकर रची खतरनाक साजिश, फाइनेंस कंपनी से रुपये हड़पने का था ये प्लान

विज्ञापन

एसपी का कहना है कि शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद सामने आया हैं। दंपति पुलिस में ही कार्यरत है। सिपाही का उपचार कराया जा रहा है। जांच के बाद कार्रवाई होगी। 

हमलावरों की तलाश में कांबिंग
महिला सिपाही पर हमले के बाद हमलावरों की तलाश में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। लेकिन देर रात तक पुलिस के हाथ सफलता नहीं लगी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें