फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू में नाकेबंदी के दौरान जीप से पकड़ी 2.14 लाख की राशि

Fri, 17 May 2019 08:16 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर गठित फ्लाइंग स्क्वायड की टीमें जगह-जगह नाकेबंदी कर रही हैं। ताजा मामले में भुंतर एयरपोर्ट के साथ जीप से 2.14 लाख रुपये की नकदी पकड़ी है। टीम ने नकदी अपने कब्जे में ले ली है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरुवार रात को लोकसभा चुनाव के लिए गठित फ्लाइंग स्क्वायड (एसएसटी) टीम नाके पर थी। इस दौरान भुंतर में एक जीप को तलाशी के लिए रोका गया तो चेकिंग के दौरान गाड़ी से 2.14 लाख रुपये बरामद किए।

गाड़ी कुल्लू की तरफ भुंतर से आ रही थी। टीम ने कार में बैठे व्यक्ति से इन रुपयों को लेकर दस्तावेजों को प्रस्तुत करने को कहा तो वह कोई भी कागज नहीं दिखा पाया। इसके बाद टीम ने राशि को अपने कब्जे में लेकर एसडीएम कुल्लू के पास जमा करवाया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह पैसा टकोली जिला मंडी के एक व्यक्ति के हैं, जो ठेकेदार है। उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने कहा कि लोकसभा चुनावों को लेकर सभी विधानसभा क्षेत्रों में फ्लाइंग स्क्वायड की टीमों का गठन किया है, जो चुनाव के दौरान नाकेबंदी कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर कहीं भी टीम की ओर से नकदी या कोई अन्य सामान को पकड़ा जाता है तो उस वक्त इसका बिल व अन्य दस्तावेजों को दिखाना आवश्यक है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें