फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ बदमाशों ने व्यापारी के घर में डाला डाका, दंपती से मारपीट कर ले उड़े 50 हजार और जेवरात

Thu, 08 Aug 2019 02:19 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
वारदात के बाद घर में बिखरा पड़ा समान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ जनपद में हस्तिनापुर स्थित डिफेंस कॉलोनी में बुधवार को दिनदहाडे़ आठ बदमाशों ने कंफैक्शनरी व्यापारी के मकान पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने किराएदार दंपती पर हमला कर 50 हजार रुपये और करीब तीन लाख के जेवरात लूट लिए। मकान मालिक का कमरा भी खंगाला। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


डिफेंस कॉलोनी निवासी राजेश शर्मा की हस्तिनापुर में ही कंफैक्शनरी की दुकान है। पत्नी शिक्षिका है। मकान के प्रथम तल पर किराएदार पवन परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार दोपहर बदमाश राजेश शर्मा के मकान में पहुंचे। बदमाशों ने खुद को स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी बताकर मच्छर मारने की दवाई का छिड़काव करने की बात कहीं। इस दौरान राजेश दुकान पर थे जबकि उनकी पत्नी और बच्चे स्कूल गए थे। मकान में किराएदार दंपती ही था। जिसने छिड़काव कराने पर सहमति दी तो बदमाश छिड़काव के बहाने घर में घुस आए।

बदमाशों ने पवन और उसकी पत्नी रीना को बंधक बनाकर मारपीट की। बदमाशों ने पहले किराएदार व फिर दूसरी मंजिल में मकान मालिक का सामान खंगाला। बदमाश वारदात करने के बाद फरार हो गए। इसकी सूचना पर मकान मालिक राजेश शर्मा, एसओ हस्तिनापुर धर्मेंद्र कुमार और सीओ मवाना यूएन मिश्रा पहुंचे। पुलिस ने घायल दंपती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। राजेश की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

30 मिनट तक लूटपाट
पीड़ित दंपती के अनुसार बदमाशों ने घर में करीब 30 मिनट तक लूटपाट की। किराएदार दंपती के कमरे से 50 हजार रुपये और तीन लाख कीमत के जेवरों के अलावा मकान मालिक के कमरों से भी काफी सामान समेट लिया है। दिनदहाडे़ घटना से कस्बे के लोगों में दहशत का माहौल है।

सटीक रैकी के साथ घटना
मच्छर मार दवा का छिड़काव करने की बात कहकर बदमाशों ने सटीक रैकी कर वारदात को अंजाम दिया है। हस्तिनापुर पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच टीम भी लगाई है। जल्दी ही बदमाशों को दबोचा जाएगा। - अजय साहनी, एसएसपी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें