फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: चौकीदार सहित दो लोगों की हत्या, वारदात से इलाके में दहशत

Sat, 04 Jan 2020 06:50 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन

यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में शनिवार को दो अलग- अलग गांवों में दो लोगों की हत्या कर दी गई। एक की गोली मारकर तो दूसरे की ईंटों से पीट- पीटकर हत्या की गई है। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है। वहीं घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, घटना की जानकारी लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


पहली घटना-
रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव कितास निवासी 35 वर्षीय युवक राजीव पुत्र रामवीर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक राजीव पास के ही गांव गोयला में किसान के यहां नौकर था। शुक्रवार शाम घर से गोयला जाने के लिए निकला था। राजीव का शव गोयला मार्ग पर गांव से करीब दो सौ मीटर दूर रास्ते पर पड़ा मिला। पीठ में गोली लगने का निशान मिला है। सीओ बुढ़ाना व एसपी देहात ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली है।

यह भी पढ़ें: चार मर्डर... खुलासे पर उठाए सवाल, कहा- रची गई गहरी साजिश, तस्वीरों में छिपा अपनो का दर्द
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना- 
वहीं मंसूरपुर थाना क्षेत्र के जड़ौदा में सहारा सिटी के पास निर्माणाधीन विद्यालय के चौकीदार की ईंटों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि इस वारदात को रात में अंजाम दिया गया। मृतक का नाम मकसूद पुत्र हाजी बुंदू निवासी बेगराजपुर है। मृतक व्यक्ति पिछले कई वर्षों से नौकरी कर रहा था। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें