उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला मल्लूपुरा में सोमवार को एक घटना हो गई। यहां एक व्यक्ति की पिस्टल से अचानक गोली चल गई। जिससे उसके 11 साल के बेटे की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
सिविल लाइन इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि बुढ़ाना निवासी श्रीकांत गत दिवस अपने परिवार के साथ यहां मल्लूपुरा स्थित अपनी ससुराल में आया था। आज यानि सोमवार सुबह जब वह जाने के लिए तैयार हो रहा था, तभी उसकी लाइसेंसी पिस्टल नीचे गिर गई। इस दौरान अचानक गोली चल गई और वह गोली उसके 11 साल के बेटे प्रियांशु को जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह भी पढ़ें: शादी के आठ दिन बाद मायके में आई नवविवाहिता की गला रेतकर हत्या, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
इसके बाद परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन मेरठ आते समय रास्ते में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भिजवा दिया है। पुलिस अभी मामले की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं श्रीकांत ने घटना की इत्तेफकिया तहरीर देकर कार्रवाई से इंकार किया है। लेकिन फिर भी पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल कर रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/