फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने चाकू घोंपकर मां की आंख निकाली  

Sat, 28 May 2016 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
घायल महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सही राह दिखाने वाली मां के साथ नशेबाज बेटे ने दिल दहला देने वाली ऐसी घटना को अंजाम दे डाला, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। पत्थर दिल बेटे ने मां की बायीं आंख पर तेज धार वाले चाकू से ऐसा हमला किया कि खून का फव्वारा छूटने के साथ आंख ही बाहर आ गई। लहूलुहान महिला को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
  यह वीभत्स घटना शुक्रवार देर रात लिसाड़ी गेट के फतेहउल्लापुर में घटी। पुलिस के मुताबिक फतेहउल्लापुर निवासी मोहम्मद अख्तर की कई साल पहले मौत हो चुकी है। अख्तर की पत्नी जैतून (50) अपने तीन बेटों शाहिद, सलीम और जावेद के साथ रहती है। बीस वर्षीय सलीम को नशे की लत पड़ गई। रात में सलीम अपने घर पहुंचा तो बड़े भाई शाहिद से उसकी आधी रात को घर आने पर नोकझोंक हो गई। जिसके बाद मां ने दोनों बेटों में बीच बचाव करा दिया। कुछ देर बाद आरोपी सलीम रसोई से चाकू लेकर मां के कमरे में पहुंचा। पत्थर दिल सलीम ने कोई मौका न देते हुए मां की आंख में चाकू घोंप दिया। चाकू इतना गहरा था कि जैतून की बायीं आंख बाहर निकल पड़ी। चीख पुकार सुनकर भाई वहां पहुंचा तो सलीम ने उस पर भी चाकू से हमला बोलने की कोशिश की। इस बीच आसपास के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। महिला की हालत देखकर लोगों की रूह कांप गई। सूचना पर लिसाड़ी गेट पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को गंभीर हालत में हापुड़ रोड स्थित जगदंबा हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी सलीम को गिरफ्तार कर लिया। एसओ लिसाड़ीगेट रवेंद्र यादव का कहना है कि इस मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें