उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में फिर से एक सनसनीखेज वारदात हो गई। दोघट में खेत से चारा लेकर लौट रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।