फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन ने खोला राज, मेरठ में छतों से बरसाए जाने थे पत्थर

Mon, 16 Nov 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की सैनी वाली गली और पूर्वा इलाही बख्श में हुए सांप्रदायिक टकराव के चौथे दिन भी क्षेत्र में तनाव रहा। छतें ईंट और पत्थरों से अटी मिलीं। ड्रोन के सर्च ऑपरेशन में सामने आई तस्वीरों को देख पुलिस दंग रह गई। इसके बाद पुलिस दिन भर छतों से ईंट-पत्थर उतरवाती रही। पुलिस ने 150 से अधिक घरों में सर्च अभियान चलाकर करीब छह ट्रॉली पत्थर छतों से उतरवाए। साथ ही चेतावनी दी कि अगर किसी के घर की छत पर बड़े पैमाने पर पत्थर मिले तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र की सैनी वाली गली और पूर्वा इलाही बख्श में 12 नवंबर को पटाखे फोड़ने को लेकर शंकर और हनीफ के बीच कहासुनी के बाद सांप्रदायिक टकराव हो गया था। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने प्रकरण में 24 लोगों के खिलाफ नामजद और 200 के खिलाफ अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने शनिवार को जीशान, अब्दुल्ला, बाबू खां, जीतू सैनी, छोटू सैनी और दिनेश सैनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

साथ ही ड्रोन से क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया था। ड्रोन की में साफ दिखाई दिया कि क्षेत्र में फोर्स के तैनात होने के बावजूद दोनों समुदाय के दर्जनों घरों की छतों पर भारी संख्या में पत्थर पड़े हैं। इसके बाद एसपी सिटी ओपी सिंह, सीओ ब्रह्मपुरी रफीक अहमद ने फोर्स के साथ दोनों समुदाय के 150 से अधिक घरों की छतों की तलाशी ली और वहां से छह ट्रॉली पत्थर उतरवाए।
विज्ञापन


पत्थर मिले तो होगी कार्रवाई
एसपी सिटी ओपी सिंह ने कहा कि सोमवार को एक बार फिर क्षेत्र में ड्रोन से सर्च अभियान चलाया जाएगा। अगर चेतावनी के बाद भी सोमवार को लोगों के घरों की छत पर पत्थर मिले तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

तनाव के बीच दिखी चहल-पहल
क्षेत्र में अब भी तनाव बरकरार है, लेकिन चौथे दिन सैनी वाली गली और पूर्वा इलाही बख्श में चहल-पहल दिखी। गलियों और क्षेत्र में लोग बाहर भी निकले।

आरोपियों की तलाश में दबिश दी
मामले में नामजद और अज्ञात आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी गई। सीओ ब्रह्मपुरी रफीक अहमद ने बताया कि नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन सभी फरार हैं। शीघ्र ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें