भावनपुर थाना स्थित गंगासागर के गंगावाटिका कॉलोनी निवासी विनय कुमार दो दिन दिन पूर्व परिवार के साथ बाहर गया था। घर पर ताला लगा था। इस बीच चोरों ने ताले तोड़कर घर से नकदी, जेवरात व अन्य सामान चोरी कर लिया था। आरोप है कि पीड़ित थाने पहुंचा तो पुलिस ने उसे टरका दिया। इस पर पीड़ित ने सीओ सदर देहात यूएन मिश्रा से कार्रवाई की मांग की। सीओ ने भावनपुर इंस्पेक्टर को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। पीड़ित का आरोप है कि सीओ के आदेश पर भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। साथ ही कहा कि पुलिस ने कॉलोनी के दो गार्ड को हिरासत में लिया था, लेकिन कुछ ही देर बाद उन्हें छोड़ दिया। वहीं इंस्पेक्टर भावनपुर मुकेश कुमार ने मामले की जानकारी से इनकार किया है। कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।