फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिगरेट कारोबारी दिल्ली से सकुशल बरामद    

Sun, 21 May 2017 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लापता सिगरेट कारोबारी श्याम मोहन गर्ग को पुलिस ने शनिवार को दिल्ली के एक होटल से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक कारोबारी ने बताया कि वह खुद ही घर से गए थे। कारोबार को लेकर कुछ टेंशन थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पॉश कॉलोनी साकेत से सिगरेट कारोबारी श्याम मोहन गर्ग 14 मई को लापता हो गए थे। पुलिस ने काफी तलाश किया, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। सर्विलांस पर उनका मोबाइल नंबर लगा था। शुक्रवार रात कारोबारी ने अपने बेटे अंकुश गर्ग को फोन कर शनिवार को वापस आने की बात कही। फोन ऑन होते ही पुलिस एक्टिव हो गई। पुलिस की एक टीम रात में दिल्ली पहुंच गई और एक होटल से उन्हें बरामद कर मेरठ ले आई।

पुलिस के मुताबिक कारोबारी ने बताया कि वह पहले ई-रिक्शा से शारदा रोड पहुंचे। वह गढ़ मुक्तेश्वर गए और उसके बाद ट्रेन से दिल्ली चले गए। जहां एक होटल में रुके थे। इंस्पेक्टर सिविल लाइन विजय कुमार ने बताया कि कारोबारी ने अपने व्यापार की टेंशन के चलते खुद जाने की बात कही है। कारोबारी की तबियत ठीक नहीं है। रविवार को उनसे पूछताछ की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें