फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में नौकरी के नाम पर की जा रही ठगी

Wed, 27 Apr 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
foreign job
विज्ञापन

विज्ञापन

अकाउंट में डलवाए 2.60 लाख रुपये
चाणक्यपुरी निवासी धर्मेंद्र कुमार, हस्तिनापुर निवासी महिपाल सिंह और कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी निवासी राजीव कुमार धोखाधाड़ी के शिकार हुए है। पंजाब के मोहाली की एक कंपनी ने तीनों को विदेश भेजने के नाम पर बैंक अकाउंट में 2.60 लाख रुपये डलवा लिए। उनसे कहा गया कि उनके वीजा कंपनी खुद बनवाएगी। बाद में कंपनी ने वीजा न मिलने की बात कही। तीनों पीड़तों ने अपने रुपये वापस मांगे, तो कंपनी ने देने से इनकार कर दिया।
एसएसपी से शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने मुकदमा दर्ज कर जांच की तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। साइबर सेल के  प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि तीनों पीड़ितों के 2.60 लाख रुपये कंपनी से वापस करा दिए गए हैं। कंपनी के कागजातों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


ऊंट और खच्चर को नहलाने का काम सौंपा
मवाना निवासी साजिद सऊदी अरब में होटल में जॉब करने गया था। उसने 1.20 लाख रुपये एक व्यक्ति को दिए थे। वहां होटल में उसे जबरन ऊंट और खच्चर को नहलाने और देखभाल का काम दे दिया गया। विरोध किया, तो उसे बंधक बना लिया गया। वहीं किठौर निवासी सलमान से भी शौचालय साफ कराए गए। तमाम शिकायतों के बाद सलमान और साजिद को लौटने में पांच माह लग गए।

चेन्नई में बैठा है सरगना 
सर्विलांस प्रभारी कर्मवीर सिंह का कहना है विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला सरगना चेन्नई में बैठा है। वह अलग-अलग शहरों से अपने बैंक अकाउंट में 80 हजार से लेकर डेढ़ लाख रुपये डलवाता है। या तो फर्जी कंपनी के नाम से अकाउंट होता है या फिर बैंक के खाताधारक को प्रत्येक माह रुपये देकर यह काम कराया जाता है।
विज्ञापन


वीजा की लेते हैं गारंटी
विदेश भेजने के नाम पर वीजा दिलाने की भी गारंटी खुद ठग लेते हैं। पीड़ित से सिर्फ खाते में रकम डलवाई जाती है। यदि 20 लोगों से रकम डलवाई तो पांच को भेज दिया, बाकी अन्य की वीजा न मिलने के कारण पैसे हड़प लिए जाते हैं। जिन्हें भेजा वह भी उत्पीड़न में फंस गए। पुलिस ने बताया कि सबसे ज्यादा केस सऊदी के हैं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें