फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल ले जाकर छात्रा से रेप करने वाला दरोगा फरार, पढ़िए पूरी खबर...

Fri, 27 Jan 2017 06:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खाकी के दामन को दागदार करने वाला दरोगा संजीव कुमार डागर फरार हो गया है। दरोगा पर एक अपहृत छात्रा के साथ होटल ले जाकर रेप करने का आरोप है। बुधवार को पुलिस ने छात्रा के कोर्ट में 164 के बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन


टीपीनगर इलाके से 21 जनवरी को नौवीं कक्षा की एक छात्रा घर से लापता हो गई थी। 22 जनवरी को परिजनों ने दूसरे समुदाय के युवक ताहिर के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। 23 जनवरी को तीन युवक छात्रा को ब्रह्मपुरी थाने छोड़ गए थे। थाने का दरोगा संजीव कुमार छात्रा को एक होटल में ले गया। 24 जनवरी को छात्रा सिटी स्टेशन पर टीपीनगर पुलिस को मिली। छात्रा ने कैमरे के सामने बयान दर्ज कराए कि दरोगा ने उससे रेप किया है। पुलिस मामले को दबाने में जुट गई और दरोगा के खिलाफ केवल छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट और बिना लिखा-पढ़ी छात्रा को होटल में रखने का मुकदमा दर्ज हुआ। इस वारदात का भंडाफोड़ होने पर आरोपी दरोगा फरार हो गया। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी दिनेश सिंह ने बताया कि दरोगा की गैर हाजिरी थाने में लिखी गई है। दरोगा का फोन बंद है। टीपीनगर पुलिस ने छात्रा के 161 के बयानों के बाद बुधवार को कोर्ट ले जाकर 164 के बयान भी कराए।

रेप की पुष्टि नहीं, मेडिकल में खेल का आरोप
इंस्पेक्टर टीपीनगर सचिन मलिक ने बताया कि ताहिर समेत तीनों युवक पुलिस की हिरासत में हैं। मेडिकल रिपोर्ट में छात्रा से दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। इस पर भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट में खेल कराया है। एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि दरोगा की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें