फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डरों ने आवास विकास के अधिकारियों पर बरसाई गोलियां, बवाल

Wed, 21 Jun 2017 11:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
अधिकारियों पर फायरिंग
विज्ञापन
बिल्डर ने अवैध तरीके से आवास-विकास परिषद की जमीन कब्जाने की कोशिश की। विरोध करने पर बिल्डर और उसके साथियों ने आवास विकास के अधिकारियों के साथ मारपीट कर उन पर फायरिंग कर दी। मेडिकल पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं।
विज्ञापन


मेरठ में आवास विकास परिषद की जागृति विहार सेक्टर सात के पास 1500 मीटर जमीन खाली पड़ी है। आरोप है बिल्डर तपेशपाल सिंह ढाका और संजय शर्मा इस जमीन को अपनी बताते हैं। सोमवार को दोनों अपने साथ एक दर्जन लोगों को लेकर पहुंचे और जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करते हुए निर्माण कार्य के लिए नींव खोद दी। सूचना पर परिषद के एई देवेंद्र सिंह और जेई योगेंद्र वर्मा भी टीम के साथ पहुंच गये। परिषद के अधिकारियों ने कहा कि यह आवास विकास की सरकारी जमीन है। आरोप है कि बिल्डर और उनके साथ अन्य लोगों ने अधिकारियों के साथ हाथापाई कर दौड़ा लिया और जान से मारने की नीयत से लाइसेंसी रायफल से फायरिंग कर दी। आवास विकास के अधिकारियों ने इसकी सूचना अधीक्षण अभियंता और डीएम को दी।
विज्ञापन

जेई ने पीछे खींचे हाथ

बिल्डरों ने की फायरिंग
आरोप है कि मंगलवार को फिर से निर्माण कार्य शुरू करने बिल्डर पहुंच गये। जिसके बाद आवास विकास के अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी। एई देवेंद्र सिंह ने घटना की मेडिकल थाने में तहरीर दी है। एसओ मेडिकल मोहम्मद असलम ने बताया कि बिल्डर तपेशपाल ढाका और संजय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों बिल्डर समेत दस लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, मारपीट, बलवा, सरकारी कार्य में बाधा और लोकसंपत्ति निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जिस जमीन को कब्जाने की कोशिश की गई है, वह जेई योगेंद्र वर्मा के क्षेत्र का मामला है। लेकिन फायरिंग और धमकी मिलने के बाद जेई ने कार्रवाई से हाथ खींच लिए। अवैध निर्माण को लेकर जब अधिकारियों की गर्दन फंसने लगी तो एई की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें