फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को देर रात यहां चलता मिला सट्टा, 12 गिरफ्तार, बाकी आरोपियों की तलाश जारी

Wed, 11 Jan 2017 05:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ब्रहमपुरी पुलिस ने मंगलवार रात को लिसाड़ी रोड़ पर एक मकान में छापा मारते हुए सट्टा लगा रहे 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक हजार से अधिक पर्ची और नये नोट भी बरामद किये हैं। यह सभी लोग पिछले एक माह से अलग अलग मकानों में सट्टा का गौरख धंधा चला रहे थे। रात में पुलिस ने अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए भी दबिश दी हैं।
विज्ञापन


एसएसपी जे. रविंदर गौड को ब्रहमपुरी क्षेत्र में पिछले कई दिन से सट्टे की सूचना मिल रही थी। रात में एक मुखबिर ने एसएसपी को सट्टा चलने के बारे में बताया। जिसके बाद एसएसपी ने एसपी सिटी को पूरे मामले की जानकारी दी। एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी, सीओ ब्रहमपुरी धर्मेन्द्र चौहान ने ब्रहमपुरी पुलिस के साथ लिसाड़ी रोड स्थित गढ्ढ़े वाली मस्जिद के पास रिजवान के घर को घेर लिया। पुलिस की घेराबंदी के बाद रिजवान तो भाग खड़ा हुआ। लेकिन पुलिस ने मौके पर देखा तो टेबिल पर नये नोटों को दांव पर लगाकर सट्टा खेला जा रहा था। पुलिस ने मौके से 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। सीओ ब्रहमपुरी ने बताया कि मौके से 70, 520 रुपये, नो मोबाईल फोन, तीन बाइक, एक हजार से अधिक पर्ची, दो डायरी और अन्य सामान बरामद किया है। पकड़े गये पदम और अकरम ने बताया कि वह शाम को रिजवान के मकान में भट्टी पर सिकने के बाहने एकत्र होते थे और अंदर से दरवाजा बंद करके सट्टा लगाते थे। रात में पुलिस ने फरार रिजवान की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिालफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पकड़े गये आरोपी:
इंस्पेक्टर ब्रहमपुरी दिनेश सिंह ने बताया कि शहनवाज निवासी खत्ता रोड, शहजाद खत्ता रोड, बंटी प्रताप विहार थाना ब्रहमपुरी, चंदर भगवतपुरा, फुरकान खत्ता रोड़, पदम जाटवगेट, सोनू जाटवगेट, अकरम नई बस्ती बुढ़ाना, समीर खुशहाल नगर, कलीम खुशहालनगर, शहनवाज खुशहालनगर और रहीसुद्ीन ब्रहमपुरी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

नये नोटों पर लगाया जा रहा था दांव: पुलिस ने मौके से दो हजार और पांच सौ के नये नोट के अलावा सौ, पचास, बीस, दस, पांच, दो और एक रुपये के सिक्के भी बरामद किये गये हैं। एसपी सिटी ने बताया कि इस मामले में ब्रहमपुरी पुलिस की मिली भगत सामने आती है जांच कराकर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें