खासपुर गांव में युवक की सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। गन्ने के खेत में पड़े शव को कुत्तों द्वारा नाेंचते देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
खरखौदा थाना क्षेत्र के खासपुर गांव में गौरव (22) पुत्र विजयपाल शर्मा परिवार के साथ रहता था। विजयपाल की 3 साल पहले मौत हो चुकी है। गौरव माछरा डिग्री कॉलेज में बीएससी एजी में द्वितीय वर्ष का छात्र था। परिजनों के मुताबिक शनिवार सुबह गौरव अपने मझले भाई सचिन के साथ गेहूं की फसल काट रहा था। जो अचानक गायब हो गया था। रात करीब 9:30 बजे उसका शव पास ही खेत में मिला। सूचना पर गौरव के परिजन और पुलिस पहुंच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने कहा कि हमारी किसी से रंजिश नहीं है। पुलिस के मुताबिक मौके से गौरव का मोबाइल फोन गायब मिला है। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। परिजनों के मुताबिक तीनों भाईयों विपिन और सचिन में गौरव सबसे छोटा था। देर रात तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी थी।