फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वालापुरी में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा भाजपा पार्षद

Sun, 04 Oct 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
माधवपुरम स्थित ज्वालापुरी मोहल्ले में नाली के निर्माण को लेकर कचहरी के कर्मचारी और उनके अधिवक्ता पुत्र ने भाजपा पार्षद को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसकी जानकारी पर व्यापारी मौके पर पहुंचे। व्यापारियों ने पहले घटनास्थल और फिर ब्रह्मपुरी थाने में हंगामा किया। ब्रह्मपुरी निवासी तरुण गोयल वार्ड 57 से पार्षद हैं। नगर निगम द्वारा ज्वालापुरी में नाली का निर्माण चल रहा है। आरोप है कि शंकर लाल वर्मा ने नाली पर रैंप बनवा रखे थे, जिन्हें निगम कर्मचारियों ने तोड़ डाला। शंकर लाल वर्मा कचहरी में कर्मचारी हैं और उनका बेटा निशांत वर्मा अधिवक्ता है।
विज्ञापन


पिता-पुत्र ने विरोध किया तो निगम कर्मचारियों ने निर्माण रोक दिया। इसकी जानकारी पर पार्षद तरुण गोयल मौके पर पहुंचे। यहां कहासुनी होने पर पार्षद की शंकर लाल वर्मा से हाथापाई हो गई। आरोप है कि शंकर लाल वर्मा और निशांत वर्मा ने तरुण गोयल को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पार्षद का दांत भी टूट गया। इसकी जानकारी पर व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता, विजय आनंद, विपुल सिंघल, संजू मित्तल, संदीप रेवड़ी आदि मौके पर पहुंचे।

व्यापारियों ने पिता-पुत्र की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ब्रह्मपुरी थाने पर हंगामा किया। पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में केस दर्ज किया है। एसओ ब्रह्मपुरी यादराम यादव का कहना था कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन दोनों घर से फरार मिले।
विज्ञापन


दूसरे पक्ष ने एसपी सिटी को घेरा
आरोपी शंकर लाल वर्मा पक्ष के लोगों ने एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाकर घंटाघर स्थित दफ्तर पर एसपी सिटी ओमप्रकाश यादव का घेराव किया। एसपी को शिकायत पत्र देते हुए कहा कि भाजपा पार्षद ने बगैर कोई जानकारी के उनका रैंप तोड़ा था। विरोध करने पर शंकर लाल वर्मा और निशांत वर्मा को मकान पर बुलडोजर चलवाने की धमकी दी थी। एसपी सिटी ने कहा कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें