फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्ट यूपी के इस भाजपा नेता को मारी गोली, ये रही विवाद के पीछे की वजह

Thu, 05 Oct 2017 03:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
भाजपा नेता को गोली मारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेरठ में बेगमपुल स्थित राकेश वैष्णो होटल में मंगलवार रात खाना पहले पैक कराने के विवाद में एक युवक ने भाजपा नेता पर पिस्टल से गोली चला दी। कंधे में गोली लगने से घायल हुए भाजपा नेता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमलावर छात्र नेता बताया गया, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही थी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सुभाषनगर गली नं-2 निवासी विशाल कुमार अपने दोस्त विक्रांत निवासी लालकुर्ती के साथ रात करीब 10:15 बजे होटल में खाना लेने आया था। विशाल भाजपा नेता होने के अलावा अपोलो हॉस्पिटल दिल्ली में मार्केटिंग मैनेजर है। विशाल और विक्रांत काउंटर पर खाना पैक करा रहे थे। तभी एक युवक वहां पहुंचा और मैनेजर से पहले खाना पैक कराने को कहा। इस दौरान विक्रांत की युवक से कहासुनी हो गई। दोनों में बहस होने लगी तो विशाल उनके पास पहुंच गया। तभी युवक ने विक्रांत को धक्का दिया और विशाल पर गोली चला दी। विशाल के कंधे में गोली लगने पर हमलावर युवक ने दोबारा गोली मारने के लिए होटल में घुसने का प्रयास किया। लेकिन लोगों ने उसे किसी तरह रोक लिया। जिसके बाद आरोपी धमकी देते हुए आसानी से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची लालकुर्ती पुलिस घायल विशाल को जिला अस्पताल ले गई, जहां से उसे आनंद अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। करीब आधे घंटे बाद सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा, दीपक शर्मा समेत कई नेता भी अस्पताल पहुंचे।

पढ़ें : जेल में बैठे बदमाश ने पूर्व विधायक व उसके भाई से मांगी रंगदारी, दी धमकी
विज्ञापन

गले लगाया, धक्का दिया, फिर गोली मारी

आरोपी सीसीटीवी में कैद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
होटल में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिसमें पूरी वारदात कैद हो गई, जिसमें आरोपी पहले विक्रांत को गले लगाता है, फिर धक्का देता है और उसके बाद पिस्टल निकालकर विशाल को गोली मार देता है। 

विशाल राठी ने मारी गोली 
एसपी सिटी मानसिंह चौहान के अनुसार गोली मारने वाला युवक विशाल राठी निवासी बागपत बताया जा रहा है, जो कि छात्र नेता है। आरोपी के साथ मेरठ कॉलेज के भी छात्र शामिल होने बताए जा रहे हैं। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें