फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर के घर एसीबी का छापा, मिली आय से तिगुनी अधिक सम्पत्ति

Thu, 05 Oct 2017 02:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
इंजीनियर के घर एसीबी का छापा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हाउसिंग बोर्ड के इंजीनियर के घर पर छापा मारा। इससे महकमे में हड़कंप मच गया। यह मामला आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का है।
विज्ञापन


प्रारंभिक पड़ताल में इंजीनियर सुभाष यादव की बेशकीमती संपत्ति होने की बात सामने आई है। उसके कई बैंक लॉकर व प्लॉट होने का पता चला है। जानकारी के अनुसार करीब चार-पांच साल पहले एसीबी राजस्थान के मुख्यालय की आॅफिशियल वेबसाइट पर इंजीनियर सुभाष यादव के किसी व्यक्ति ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी।

इस पर एसीबी ने कई दिनों तक यादव पर निगरानी रखकर जांच शुरू की, जो सही पाई गई। इसके बाद आज एसीबी की दो टीमों ने हाउसिंग बोर्ड के इंजीनियर सुभाष यादव के मानसरोवर स्थित आवास व अन्य ठिकानों पर आज सुबह करीब साढ़े छह बजे छापे मारे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी के नाम पर जुटाई सम्पत्ति

इंजीनियर के घर पर छापा मारा - फोटो : Amar Ujala
एसीबी की टीम में आठ सदस्य शामिल थे। एसीबी की दूसरी टीम ने सुभाष यादव के अन्य ठिकानों पर छापे मारे। टीम ने सुभाष की चल व अचल संपत्ति से जुड़े दस्तावेज खंगाले। एडीजी आलोक त्रिपाठी ने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मुख्यालय जयपुर की टीम ने परियोजना अभियंता राजस्थान आवासन मंडल सांगानेर जयपुर में पदस्थापित सुभाष चंद्र यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है।

आरोपी अधिकारी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए भ्रष्ट एवं अवैध तरीके अपनाकर अपनी वैध आय 34,06,353 रुपए के ज्ञात स्रोतों से कहीं अधिक लगभग 130,16,786 रुपए की रुपए की चल अचल संपत्तियां स्वयं व पत्नी के नामों से अर्जित कर रखी है। आय से ज्ञात स्रोतों की अनुमानित आय से 282 प्रतिशत अधिक पाए जाने पर प्रकरण 268/17 दिनांक 4.10.17 अंतर्गत धारा 13 (1)(ई) सपठित 13(2) पीसी एक्ट 1988 एवं 120 बी भारतीय दंड संहिता में मुकदमा दर्ज किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें