बिजनौर जिले में बसपा नेता एवं प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद अहसान और उनके भांजे के हत्यारोपियों की मदद करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवकों में से एक हत्यारोपी के खाते में बैंक के माध्यम से धनराशि जमा कराने का आरोप है।
नजीबाबाद में दिनदहाड़े शार्प शूटरों ने बसपा नेता मो.अहसान की गुरुद्वारे के निकट उनके प्रतिष्ठान पर गोली मारकर हत्या की थी। अहसान का भांजा शादाब खान भी घटना में मारा गया था। दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने कनकपुर निवासी शाहनवाज अंसारी, राहूखेड़ी निवासी दानिश, उब्बनवाला निवासी जब्बार व दानिश को चिह्नित किया था। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तीन मुख्य आरोपी फरार हैं।
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: बदमाशों ने अपनाया ये शातिराना अंदाज, ऐसे किया बसपा नेता और भांजे का मर्डर
वहीं पुलिस ने शाहनवाज अंसारी के खाते में नकदी डालकर उसकी आर्थिक रूप से मदद करने वाले टांडा माईदास और किशनपुर के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पहले भी हत्यारोपियों के कुछ मददगारों को गिरफ्तार कर चुकी हैं। 28 मई को हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई राज्यों की खाक छान चुकी है। सीओ महेश कुमार, थाना प्रभारी संजय पांचाल के निर्देशन में कई टीमें हत्यारोपियों के ठिकानों की तलाश में लगी हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/