फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले नशीला पदार्थ खिलाकर किया बेहोश, फिर साथियों के साथ मिलकर किया गैंगरेप

Wed, 15 Feb 2017 09:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
युवती से दुष्कर्म
विज्ञापन
थाना कांधला क्षेत्र के एक गांव से अगवा की गई किशोरी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी युवक और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक कई दिन पूर्व गांव की एक किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया था। किशोरी के परिवार के लोगों ने युवक के परिजनों पर किशोरी को वापस लाने का दबाव बनाया। आरोप है कि युवक के परिजन उनसे झगडे़ पर उतारू हो गए। समाज के लोगों ने भी पंचायत करके किशोरी को बरामद करने का दबाव बनाया, और ऐसा न करने पर पुलिस कार्रवाई करने की चेतावनी दी। आरोप है मंगलवार को युवक ने किशोरी को बदहवास हालत में गांव के बाहर फेंक दिया और फरार हो गया। गांव के लोगों ने किशोरी के परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिजनों ने किशोरी को गांव के निजी चिकित्सक के यहां दिखाया। परिजनों का आरोप है कि किशोरी को आरोपी युवक ने नशीला पदार्थ खिलाने के बाद साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप किया। किशोरी के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से करके कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान ने बताया कि शिकायत मिली है, जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें