बागपत में खेकड़ा थाना क्षेत्र के सांकरौद गांव में पांच साल पहले हुई 12 वर्षीय छात्र आसिफ की हत्या के मामले में दो अभियुक्तों आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश त्वरित न्यायालय द्वितीय आबिद शमीम की कोर्ट में फैसला सुनाया गया।
अपर जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी अनुज ढाका ने बताया कि सांकरौद गांव में दो नवंबर 2013 को 12 वर्षीय छात्र आसिफ पुत्र इस्लाम को घर से बुलाकर दो युवकों ने हत्या कर दी थी। छह नवंबर को मंदिर के पास तालाब में छात्र का शव मिला था। मृतक के पिता इस्लाम ने गांव के जितेंद्र उर्फ इंट्टो पुत्र रणधीर, कृष्ण पुत्र महा सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।